चांपा के प्रकाश इंडस्ट्रीज में मजदूर की दर्दनाक मौt, हर एंगल से हो रही जांच। जानें पूरी घटना | CG Bhaskar
छत्तीसगढ़ के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 42 वर्षीय मजदूर गोरेलाल कंवर की मौत हो गई। वह करीब 8 फीट की ऊंचाई पर स्ट्रक्चर का एंगल काट रहे थे, तभी एंगल सहित नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग ने जांच शुरू कर दी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं।
#Champa #PrakashIndustries #IndustrialAccident #WorkerSafety #WorkplaceAccident