कोईलवर: बीरमपुर में शराबी ने किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेजन राय, पिता नागेंद्र राय, निवासी बीरमपुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार की दोपहर 3:00 जेल भेज दिया गया