बदायूं: बदायूं के डीएम व एसएसपी ने लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Budaun, Budaun | May 21, 2026 बदायूं के डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पेयजल और बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।