अमथुआ पंचायत के मुखिया मेराज अहमद सुडु को जान मारने की धमकी दी गई है। इस सिलसिले में मुखिया के द्वारा कॉल आए मोबाइल नंबर के आधार पर काको थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।