रायपुर के मेटल पार्क में कंपनी से छुट्टी के बाद लापता युवक का शव नाली में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कैलाश निर्मलकर के रूप में हुई है, जो गैल्वनाइजिंग प्लांट में काम करता था। घटना के बाद से आसपास के लोगों में खौफ का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार हो रही घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।
सूचना मिलने पर खमतराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस मौत के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
#RaipurNews #MetalPark #KhamtaraiPolice #Raipur #ChhattisgarhNews CGNews BreakingNews LatestNews News22Bharat