*सतना,मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला यातायात पुलिस का बुलडोजर, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई*
यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान जब्त किए गए अवैध साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसे साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते हैं।