वसंत विहार: सेक्टर-12 से RK पुरम थाना पुलिस ने एक कुख्यात सेंधमार को किया गिरफ्तार, चोरी का एक मोबाइल किया बरामद
आरके पुरम थाना पुलिस ने एक कुख्यात सेंधमार को सेक्टर 12 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम मंजीत उर्फ़ मोनू है जो आरके पुरम के सोनिया गाँधी कैंप का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किया एक मोबाइल ,दो एल्मुनियम के दरवाज़े और एक कॉपर का जग बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज़ है।