कुडू: प्रखंड में चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर बाल विवाह रोका गया
लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में एक नाबालिग लड़की का बाल विवाह जिला प्रशासन की तत्परता और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में समय रहते रोक दिया गया। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम विवाह स्थल पर पहुंची और विवाह प्रक्रिया को वहीं रोक दिया।