विवेकानंद के छात्रों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान,आत्मोदय अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
वृक्ष धरती का श्रृंगार: डॉ शंभू
विवेकानंद विज़न आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों में आत्मोदय अभियान के तहत मदनपुर में थाना परिसर, अस्पताल परिसर, प्रखंड कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर उपस्थित लोगों के साथ पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण, मृदा संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ आदि मुद्दों पर संवाद स्थापित कर उन्हें इनके प्रति जागरूक किया।
जिसमें विवेकानंद ग्रीन ब्रिगेड इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने मदनपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कर लोगों के साथ संबाद किया। मदनपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। थानाध्यक्ष ने बच्चों के इस कार्य की प्रशंसा की करते हुए कहा यह एक सामयिक कार्य है। उन्होंने उपस्थित बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर संवाद किया।
वहीं मदनपुर अस्पताल मे स्वास्थ प्रबंधक के देखरेख में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने बच्चों से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर संवाद किया। प्रखंड कार्यालय में अंचलाधिकारी मो. अकबर हुसैन की अगुआई में वृक्षारोपण किया गया।उन्होंने इस कार्य के लिए विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।
टीम में शिक्षक अविनाश कुमार, अखिलेश शर्मा व नित्यानंद कुमार शामिल रहें।निदेशक डॉ शंभूशरण सिंह ने कहा कि आज अंधाधुंध वनों की कटाई के कारण हमारी धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है।
प्राकृतिक आपदाओं और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं का सामना हमें इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि हमने प्रकृति से उसका आभूषण छीन लिया है। इस क्षति की पूर्ति का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना है।आत्मोदय अभियान के तहत बच्चे समाज से सीधे जुड़कर पर्यावरण, स्वास्थ, प्रदूषण, स्वच्छता,जल संकट आदि विषयों पर लोगों से बात कर वृक्षारोपण करते हैं।
यह कार्यक्रम विवेकानंद परिवार द्वारा विगत 28 वर्षों से विवेकानंद जी की पुण्यस्मृति में किया जाता रहा है। इस अभियान के तहत इस बार एक हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
चेयरमैन मनीष वत्स ने कहा कि जुलाई माह में सदर प्रखंड, मदनपुर और देव प्रखंड के विविध सरकारी-गैर सरकारी परिसरों में वृक्षारोपण कर लोगों के साथ पर्यावरण विषयक संवाद कर जागरूकता लाने का लक्ष्य रखा गया है।
Hilights
#Bharatcrimelivenews
#followers #nonfollowers #FacebookPage #fb #trendingshorts