जोकीहाट: जोकीहाट जामा मस्जिद परिसर से एक बाइक की हुई चोरी, थाने में दिया गया आवेदन
जोकीहाट जामा मस्जिद परिसर से एक मौलाना की बाइक चोरी कर ली गई है। पीड़ित मौलाना ने जोकीहाट थाने में आवेदन देकर गाड़ी की बरामदगी की गुहार लगाई है। मटियारी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी मौलाना आशिक इलाही ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे में जुमा की नमाज पढ़ने जोकीहाट जामा मस्जिद पहुंचे थे।