जोकीहाट: जोकीहाट में आज 5 घंटे बिजली रहेगी ठप
गुरूवार को 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र पलासी में रखरखाव का काम होना है।इस कारण सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जोकीहाट, महलगांव एवं टेढ़ागाछ पावर हाउस का लाइन बंद रहेगा।यह जानकारी जोकीहाट सहायता विद्युत अभियंता ने दी है। लोगों से अपील आवश्यक कार्य सुबह 10 बजे से पहले कर लें। उक्त जानकारी गुरुवार को सुबह 10 बजे मिली है।