जोकीहाट: पूर्व सांसद सरफराज आलम ने विभिन्न पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए
शनिवार को दिन के 11 बजे अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम के निज आवास में आमजनों की समस्याओं का समाधान हेतू जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और पूर्व सांसद से समस्या के निदान की गुहार लगाई। कई ग्रामीण सिंचाई और सड़क की समस्या लेकर पहुंचे थे।