बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंची कोटेदार ने प्रधान प्रतिनिधि पर लगाया अवैध धन उगाही का आरोप, डीएम कार्यालय में सौंपा शिकायती पत्र
शानीवर को जिलाधिकारी कार्यलय पहुंची हुजूरपुर थाना क्षेत्र ओके बड़ा गांव की कोटेदार जैतूना ने डीएम कार्यलय पहुंचकर एक शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि पर धन उगाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया की वह आज जिलाधिकारी कार्यलय पहुंची हैं। जहां उन्होंने एक शिकायती पत्र दिया है और मामले की जाँच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।