सदर: वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी ने 12 लाख शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
वाराणसी में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन बुधवार को पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल से उत्तर प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया है साथ ही 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी से धनराशि हस्तांतरित की गई है।