नवाबगंज: बाराबंकी में यूरिया की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, 85 बोरी यूरिया से लदी पिकअप पकड़ी गई, दुकान सील, 3 के खिलाफ केस दर्ज
बाराबंकी में यूरिया की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार करीब 5 बजे जिला कृषि अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कृषि विभाग की कार्रवाई में सफेदाबाद ओवरब्रिज पर 85 बोरी यूरिया से लदी एक पिकअप वाहन पकड़ी गई। वाहन चालक के पास खाद से संबंधित कोई बिल या चालान नहीं मिला, जिसके बाद कृषि विभाग और पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की।