बसंतपुर: नगर पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था हुई दुरुस्त, लोगों ने की सराहना, ईओ ने कहा - एनजीओ के लिए चुनौती
बीते कई दिनों से वीरपुर नगर पंचायत में सफाई एजेंसी व स्वच्छता कर्मियों के बीच चल रहे रार के बीच नगर पंचायत कार्यालय द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था को विभागीय कर दिया गया है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने इसकी काफी सराहना की है. जानकारी अनुसार बीते कई महीनों से नगर पंचायत के सफाई एजेंसी एवं सफाई कर्मियों के बीच काफी खींचा तानी चल रही थी, जिसमें स्वच्छता कर्मियों क