सिमडेगा: पेयजल संकट से निपटने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय
सोमवार, शाम 4 बजे बताया गया उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु 2026 को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ने जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया है। शिकायत के लिए 06525-350233 व टोल फ्री 1800-3456-502 जारी है। सोमवार को 12 शिकायतें मिलीं, सभी 12 नलकूपों की मरम्मत कर ग्रामीणों को राहत दी गई।