धार: धार जिले में जिला प्रशासन का आदेश, गौवंश या अन्य मवेशियों को खुला छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Dhar, Dhar | Oct 29, 2025 जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण धार जिले की सीमांतर्गत आगामी आदेश तक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति, पशुपालक द्वारा अपने गौवंश या अन्य मवेशियों को जानबूझकर अथवा उपेक्षापूर्वक सार्वजनिक सड़क अथवा स्थान पर खुला छोड़ा जाता है तो संबंधित व्यक्ति, पशुपालक के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।