धार: धार में कलेक्टर ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की
Dhar, Dhar | Oct 29, 2025 कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर कार्यालय के सभागार में बैठक की। बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।