धार: पर्यटन नगरी मांडू में 101 खराब CCTV कैमरे हो रहे ठीक, अपराध नियंत्रण में मिलेगी पुलिस को मदद
Dhar, Dhar | Oct 29, 2025 धार जिले की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में अपराध नियंत्रण और निगरानी के लिए लगाए गए 101 सीसीटीवी कैमरे, जो कई महीनों से खराब पड़े थे, अब ठीक किए जा रहे हैं। धार एसपी मयंक अवस्थी और एएसपी विजय डावर ने इस मामले को संज्ञान में लेकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया है।