कुरावली: कुरावली में चोरों का आतंक, लगातार दूसरी दुकान में हुई चोरी, लोगों में दहशत
कुरावली नगर के घिरोर मार्ग पर चुंगी के निकट लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी रोष तथा दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। चोरों ने इस बार बांस के टट्टर की एक किराना-फल फ्रूट तथा कोल्ड ड्रिंक की दुकान को निशाना बनाया। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।