तुरकौलिया: जहरीली शराब बिक्री करने वाला स्प्रिट माफिया, चौकीदार का भाई, बुधवार को हुआ गिरफ्तार
जहरीली शराब बिक्री करने वाला स्प्रिट माफिया चौकीदार का भाई रूपेश यादव बुधवार हुआ गिरफ्तार। जिसे पुलिस तीन बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। रूपेश ही बैरिया के सुखाडी को जहरीली स्प्रिट सप्लाई किया था। जिसके पीने से इलियास की मौत हुई थी। बता दे कि तुरकौलिया व रघुनाथपुर में दस लोगो की जहरीली शराब पीने से मौत हुई थी। जिसके बाद से पुलिस रूपेश की तलाश में जुटी थी।