सिराथू: मुजफ्फरनगर से महाकुंभ के लिए मां को टांगड़ी में बिठाकर खींचकर ले जा रहे व्यक्ति का अझुवा में स्वागत किया गया
शनिवार को नेशनल हाईवे पर एक नजारा देखने को मिला है एक 65 वर्षी व्यक्ति जिनका नाम सुरेश पाल है जो मुज़फ़्फ़र नगर के रहने वाले हैं। अपने बुजुर्ग मां को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में ले जा रहे थे।सुरेश पाल अपनी मां को एक टांगड़ी में बिठाकर और खुद से खींचते हुए ले जा रहे हैं।अझुवा में उनका जोरदार स्वागत किया गया है। बताया कि वह प्रतिदिन 50 किलोमीटर चलते हैं।