परसवाड़ा: परसवाड़ा पंचायत में विकास कार्यों की जांच में बड़ा खुलासा, बाउंड्रीवाल और स्वच्छता परिसर का नहीं मिला अस्तित्व
जांच अधिकारी खेमराज मेरावी ने बताया कि वर्ष 2017 में मोक्षधाम में 2.50 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत बाउंड्रीवाल का मौके पर कोई अस्तित्व नहीं मिला, जबकि पोर्टल के अनुसार 2.49 लाख रुपये से अधिक की राशि आहरित की जा चुकी है। वहीं वर्ष 2019 में बस स्टैंड पर दो लाख रुपये की लागत से स्वीकृत स्वच्छता परिसर भी स्थल निरीक्षण के दौरान नहीं पाया गया। वर्तमान पंचायत सचिव