पचरुखी: मटुक छपरा गांव से शराब के आरोप में युवक गिरफ्तार, जुर्माने के लिए भेजा गया सिवान
सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मटुक छपरा गांव से मद्यपान के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी मटुक छपरा गांव निवासी भोला तिवारी है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी बुधवार की देर रात की। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर दो बजे बंदी को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया गया।