माकड़ी: समय पर खाद-बीज मिलने से किसानों में उत्साह, खरीफ की तैयारी तेज
जिले में खरीफ सीजन की तैयारी के बीच किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। सोनाबाल के किसान रामप्रसाद सेठिया और खुरसुराम कोर्राम ने बताया कि उन्हें समिति के माध्यम से यूरिया, डीएपी और एनपीके सहित आवश्यक खाद समय पर मिल गया है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में खाद-बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसानों को सहकारी समितियों के जरिए लगातार वितरण कि