मांगरौल: पाडलिया गांव की नदी पर एक करोड़ 80 लख रुपए की लागत से पुलिया बनकर तैयार ग्रामीणों ने जताई खुशी आवागमन हुआ शुरू
Mangrol, Baran | Jul 28, 2024 मांगरोल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हिंगोनिया के ग्राम पाडलिया से बोहत सड़क मार्ग पर बाणगंगा नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा एक करोड़ 80 लख रुपए की लागत से स्तरीय पुलिया बनकर तैयार हो गई है। बारिश के दिनों में नदी में उफान आने पर पाडलिया गांव के लोगों का संपर्क बोहत कस्बे से कट जाता था लेकिन अब नवनिर्मित पुलिया बनने से ग्रामीणों की समस्या दूर हो गई है।