खगौल: आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने दानापुर समेत 6 ठिकानों पर इंजीनियर के फ्लैट पर छापा मारा
बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में लघु सिंचाई प्रमंडल,सासाराम के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार चौधरी के छह ठिकानों पर गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे एक साथ छापेमारी की। विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। दानापुर के आदमपुर स्थित वीनस पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-405