दरभंगा: दरभंगा जिला अतिथि गृह में मद्यनिषेध मंत्री ने की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
दरभंगा जिला अतिथि गृह में बिहार सरकार के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग मंत्री मदन सहनी ने विभाग से संबंधित राजस्व प्राप्ति, भूमि निबंधन तथा अन्य बिंदुओं पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ मे दरभंगा जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने मिथिला विधि से साल और पाग देकर सम्मानित किया। यह जानकारी शनिवार की शाम 5.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।