मेसकौर: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते आवास सहायक को गिरफ्तार किया, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड कार्यालय के पास बुधवार करीब 12 बजे प्रखंड कार्यालय के गेट पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस), पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आवास सहायक बीरू कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि निगरानी डीएसपी मिथलेश कुमार ने की है।