केरसई: सिमडेगा के जोराम के पास अनियंत्रित होकर सड़क से निचे खेत मे गिरी कार, सवार सभी लोग सुरक्षित
सिमडेगा के जोराम के पास शनिवार को 11:00 अनियंत्रित होकर हुंडई कर सड़क से खेत में जा गिरी। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ।हालांकि कार में सवार लोग सुरक्षित थे, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई ।जिसके बाद पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त कर को बाहर निकाला और जांच में जुट गई।