रोहतास: आंधी-तूफान के 36 घंटे बाद भी नावाडीह में बिजली ठप, ग्रामीण परेशान
Rohtas, Rohtas | May 15, 2026 आंधी-तूफान के 36 घंटे बाद भी नावाडीह में बिजली ठप, ग्रामीण परेशान रोहतास प्रखंड के नावाडीह गांव में आए तेज आंधी-तूफान के बाद हालात अब भी सामान्य नहीं हो सके हैं। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे तक, यानी लगभग 36 घंटे बाद भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से समस्या और गंभीर हो गई है।