धनौरा: गजरौला के मोहल्ला जवाहर नगर में दो युवकों ने महिला की चेन छीनी, पुलिस ने कहा मामला है संदिग्ध
थाना क्षेत्र के गांव अटारी मुरीदपुर निवासी हरिओम सिंह अपने परिवार के साथ गजरौला के मोहल्ला जवाहर नगर में किराए के मकान पर रहते हैं। मंगलवार को लगभग 2:00 के आसपास में हरिओम सिंह की पत्नी पिंकी अपने बच्चों के साथ बस्ती से दवाई लेने के लिए गई थी। दवाई लेकर वापस अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह जवाहर नगर मोहल्ले में पहुंची तो उन्हें दो युवक मिल गए।