छतरपुर: राजनगर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना, एसपी रजत सकलेचा ने दी विस्तृत जानकारी
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में हुई गोली चलने की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने आज 18 मई दोपहर करीब 4:00 बजे जानकारी दी है। एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।