नवाबगंज: बाराबंकी में व्यापारी नेता बब्बी गुप्ता 70 लाख की साइबर ठगी का शिकार हुए
बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के नेता और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता 'बब्बी' साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर उनसे करीब 70.28 लाख रुपये निवेश करा लिए। ट्रेडिंग ऐप पर लगातार मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर और पैसे मांगे जाने लगे।