बेलदौर: सकरोहर में छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव में बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर 11 राम टोला निवासी दुखभंजन राम के 23 वर्षीय पुत्र ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब आठ बजे ज्योतिष खाना खाने के बाद घर की छत पर सोने चला गया था। गुरुवार सुबह उसकी मां बुचिया देवी उसे जगाने छत