कोलेबिरा: कोलेबिरा में खेत से मिला मृत जंगली भालू
कोलेबिरा प्रखंड के नवाटोली पंचायत स्थित रायटोली गांव में बुधवार को करीब 3 बजे खेत में एक जंगली भालू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। भालू के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।