नुआंव: जुझारपुर मौज में गेहूं की फसल में आग लगने से 200 बीघा गेहूं जलकर राख, किसान मुआवजे के लिए थाना पहुंचे
Nuaon, Kaimur | Apr 12, 2026 मिली जानकारी के अनुसार जुझारपुर मौज में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से लगभग 25 किसानों का 200 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल करके राख हो गई है। जिसको लेकर पीड़ित किसान मुआवजा की मांग को लेकर के स्थानीय नुआंव थाना पहुंचे। किसानों ने रविवार की दोपहर थाने में आवेदन देकर मुआवजे की मांग की। किसानों ने बताया हार्वेस्टर के समीप से आग लगी है। जिसकी जांच होनी चाहिए।