ऊंचाहार: ऊँचाहार तहसील में विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
ऊँचाहार तहसील मुख्यालय पर शनिवार को प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया, धरना प्रदर्शन में शामिल संगठन के जिला महामंत्री राजीव मिश्रा ने बताया कि,2800 ग्रेड पे,वेतन विसंगति, अन्तरमण्डलीय स्थानांतरण समेत कई सूत्रों का हवाला दिया।इस दौरान लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मांगो को पूरा होने की बात कही है।