कांके: रांची: पुंदाग पेट्रोल पंप पर लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Kanke, Ranchi | Mar 23, 2026 रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र स्थित साहु चौक के पास रविवार रात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए 59 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना दीना पेट्रोल पंप की है, जहां उस समय कर्मचारी मौजूद थे और दैनिक कलेक्शन का काम चल रहा था।