शाहपुर: शाहपुर में शराब दुकानों से रेट लिस्ट गायब, ओवर रेटिंग और अवैध वसूली से लोगों में आक्रोश
Shahpur, Betul | Apr 24, 2026 शाहपुर क्षेत्र में संचालित लाइसेंसी शराब दुकानों को लेकर इन दिनों विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि कई दुकानों से निर्धारित रेट लिस्ट हटा दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को वास्तविक कीमत की जानकारी नहीं मिल पा रही और ओवर रेटिंग की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रत्येक दुकान पर आबकारी नियमों के अनुसार रेट लिस्ट लगाना चाहिए ।