बहराइच: एक साल की मासूम के दुष्कर्मी को बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹129000 का लगाया अर्थदंड
बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने एक साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी भोंदू को महज 15 दिन के कोर्ट ट्रायल में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और ₹129000 के अर्थदंड की सजा सुनाई। आरोपी ने कोतवाली नानपारा क्षेत्र में 17 फरवरी को एक साल की मासूम के साथ लाही के खेत में दुष्कर्म की वारदात की थी।