बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी तथा जाली दस्तावेज के अभियोग से संबंधित दो वांछित अभियुक्त नीरज कुमार शर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम अमेना तथा सोनू सिंह उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी ग्राम भवानीपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शनिवार को दिन में करीब 2:00 बजे कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।