सोनपुर: सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार कार्यालय का डीएम ने किया उद्घाटन*
Sonepur, Saran | Feb 23, 2024 जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने शुक्रवार को सोनपुर में नवनिर्मित सोनपुर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार के कार्यालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस आधुनिक कार्यालय भवन का निर्माण नगर विकास एवं आवास विभाग के सौजन्य से किया गया है। इस भवन में एक आधुनिक सुविधा युक्त एक सभागार भी बनाया गया है।इस मौके पर SDO, DCLR, BDO, CO सहित अन्य पदाधिकारी रहे ।