सोनपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर सोनपुर और नायगांव पुलिस ने लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोगो के हथियार को थाना में कराया भौतिक सत्यापन
Sonepur, Saran | Feb 23, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सारण डीएम के निर्देश पर थाना में लाइसेंसी हथियारों के भौतिक सत्यापन का कार्य चल रहा है । सोनपुर थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को बताया कि सत्यापन 20 फरबरी से 29 फरबरी 24 तक होगा । थाना क्षेत्र में 147 हथियार लाइसेंसी है जिसमें 61लाइसेंसी शस्त्र धारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है । नयागांव में 46 में 16 शस्त्रो का सत्यापन हुआ है ।