रामगढ़ताल में गिरी तेज रफ्तार कार! डूबती गाड़ी से खिड़की खोलकर निकले युवक, बाल-बाल बची जान | #Gorakhpur #News #Accident
गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां नौकायन रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे ताल में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में सवार दो युवक सुबह करीब 4 बजे टहलने निकले थे, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर तोड़ते हुए गहरे पानी में जा गिरी। हालांकि, स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी, लेकिन दोनों युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार की खिड़की खोलकर बाहर निकलने में सफलता पाई और अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को ताल से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। दैनिक अध्याय गोरखपुर से श्रेयश पाण्डेय की रिपोर्ट......