चानन: किऊल थाना की पुलिस ने कुर्की वारंटी एवं NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
किऊल थाना की पुलिस ने एक कुर्की वारंटी एवं एक NBW वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 12:30 बजे उसे किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.पुलिस के मुताबिक लाखोचक गांव से स्वर्गीय छोटन यादव के पुत्र कुर्की वारंटी मंटू यादव को गिरफ्तार किया गया. जबकि खगौर गांव से चंद्रिका मंडल के पुत्र NBW वारंटी चतुरानंद मंडल को गिरफ्तार किया गया.