गाज़ियाबाद: थाना कौशाम्बी पुलिस ने हुक्का बार में अवैध रूप से सिगरेट व तम्बाकू का धूम्रपान कराने वाले 6 अभियुक्त किए गिरफ्तार
कौशाम्बी पुलिस ने मंगलवार को हुक्का बार में अवैध रूप से सिगरेट व तम्बाकू का धूम्रपान कराने वाले कृष भाटी, अर्जुन, सुंदर पाल, शिवम, सुभाष और प्रमोद नाम के 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 8 हुक्का, 8 हुक्का की प्लेट, 8 हुक्का की पाईप व अन्य सामान बरामद किया है।