गाज़ियाबाद: यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना जीआरपी पुलिस में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर उनका सामान चोरी करने वाले दो अभियुक्त किशन व माजिद को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर 3 मोबाइल फोन 1000 नगद और चोरी किए आभूषण बरामद किए है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही की जा रही है।