गाज़ियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवारों ने युवक पर की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार को थाना क्षेत्र कविनगर के RDC क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवारों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना को लेकर एसीपी कविनगर ने बताया कि लोकेश चौधरी नाम के व्यक्ति को अज्ञात बाइक सवारों द्वारा गोली मारने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल की जा रही है।